मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम पर जिला सचिव रूचिर तिवारी भड़के, कहा- सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव और पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने वार्ड नंबर 4 और 6 का गुरूवार की दोपहर करीब 2 बजे दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम केवल टैक्स वसूल रहा है, लेकिन सड़क, लाइट और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह नदारद हैं। श्री तिवारी ने कहा कि फेज-2 पाइपलाइन योजना में ठेकेदारों ने सड़कों को