मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में स्ट्रॉबेरी बनी समृद्धि की नई पहचान, पलामू से नेतरहाट तक किसान कमा रहे हैं दोगुना मुनाफा
पलामु सहित झारखंड में किसानों की किस्मत स्ट्रॉबेरी की खेती से बदल रही है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और नेतरहाट में बड़े पैमाने पर किसान स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं और लागत से कई गुना मुनाफा कमा रहे हैं।बुधवार की सुबह करीब 10बजे वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी के पौधे पुणे से मंगाए जाते हैं और यहां की मिट्टी व जलवायु के हिसाब से तैयार किए जाते हैं।