मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू डीआईजी के आवास पर विधि-विधान से हुई शस्त्र और वाहनों की पूजा
पलामू डीआईजी के आवासीय परिसर में बुधवार दोपहर तीन बजे विधि विधान से विश्वकर्मा पूजा हुई। मौके पर छोटी बड़ी सभी स्तर की गाड़ियों के साथ-साथ शस्त्रों की पूजा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम शामिल हुए। वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पुरोहित ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। जवानों के साथ-साथ चालक शामिल हुए।