मेदिनीनगर (डालटनगंज): ट्रक चालक से अवैध वसूली करते नावाबाजार के सअनि का वीडियो सामने आने पर एसपी ने किया निलंबित
पलामू के नावाबाजार थाना के रात्रि गश्ती दल का बुधवार रात एक संदिग्ध वायरल वीडियो फुटेज पुलिस अधीक्षक को व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुआ। वीडियो की सत्यता की जाँच के लिए एसडीपीओ विश्रामपुर को भेजा गया। जाँच प्रतिवेदन में पाया गया कि वीडियो में सहायक अवर निरीक्षक राजेश बैठा खुद ग़स्ती पदाधिकारी होते हुए भी एक ट्रक चालक से अवैध धनराशि लेते दिख रहे है।