मांडर: भारथी कॉलेज में 7 दिवसीय एफडीपी का समापन, उच्च गुणवत्ता वाले शोध पर विशेष जोर दिया गया
Mandar, Ranchi | Apr 27, 2026 सोमवार दोपहर दो बजे मांडर स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शोध पत्र की संरचना एवं लेखन कौशल विषय पर आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में रिसर्च पेपर लेखन के विभिन्न पहलुओं—शीर्षक, सार (Abstract), साहित्य समीक्षा, शोध कार्यप्रणाली...