दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अटसेना गांव के एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
शुक्रवार को शाम दातागंज पुलिस की कस्टडी में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक राजेश आटसेना गांव का रहने बाला है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस थाने लेकर आई थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी दातागंज ले जाया गया जहां से उसे पुलिस जिला अस्पताल ले गई।