Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मंदिर नहीं तो रेल नहीं—मुजफ्फरपुर से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन

MORE NEWS

मियांपुर दुबौलिया भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

बेतिया। स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को सुबह करीब सात  बजे बैरिया प्रखंड की मियांपुर दुबौलिया पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन मियांपुर से उच्च विद्यालय बथना तक निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

मियांपुर दुबौलिया भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र बेतिया। स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को सुबह करीब सात बजे बैरिया प्रखंड की मियांपुर दुबौलिया पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन मियांपुर से उच्च विद्यालय बथना तक निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026

Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026

रिश्वतखोरी व आवास समेत अन्य मांगों को लेकर 13-14 अगस्त को भाकपा माले का सामूहिक अनशन

रिश्वतखोरी व आवास समेत अन्य मांगों को लेकर 13-14 अगस्त को भाकपा माले का सामूहिक अनशन

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026

बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर का जत्था देवघर रवाना, बोले बैध जी—कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं

बेतिया। सावन के पावन महीने में बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर पारस पकड़ी का जत्था मंगलवार को वैध हुकुम मियां के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद वैध हुकुम मियां की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था है। वे प्रत्येक वर्ष अपने खर्च पर करीब एक दर्जन हिंदू श्रद्धालुओं को देवघर ले जाकर जलाभिषेक कराते हैं।

यात्रा रवाना होने से पहले वैध जी ने कहा, “इरादे लाख बनते हैं, बनकर टूट जाते हैं, कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं।” उनके साथ जा रहे शिक्षाविद सनत कुमार होत्री ने कहा कि वैध जी की दुआ और दवा दोनों प्रसिद्ध हैं। मझौलिया स्थित उनकी कार्यशाला और गौशाला भी क्षेत्र में चर्चित है, जहां पशुओं की देखभाल और गौ पूजा की जाती है। वैध जी जात-पात में विश्वास नहीं रखते। उनका कहना है कि इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान है। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है।

बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर का जत्था देवघर रवाना, बोले बैध जी—कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं बेतिया। सावन के पावन महीने में बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर पारस पकड़ी का जत्था मंगलवार को वैध हुकुम मियां के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद वैध हुकुम मियां की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था है। वे प्रत्येक वर्ष अपने खर्च पर करीब एक दर्जन हिंदू श्रद्धालुओं को देवघर ले जाकर जलाभिषेक कराते हैं। यात्रा रवाना होने से पहले वैध जी ने कहा, “इरादे लाख बनते हैं, बनकर टूट जाते हैं, कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं।” उनके साथ जा रहे शिक्षाविद सनत कुमार होत्री ने कहा कि वैध जी की दुआ और दवा दोनों प्रसिद्ध हैं। मझौलिया स्थित उनकी कार्यशाला और गौशाला भी क्षेत्र में चर्चित है, जहां पशुओं की देखभाल और गौ पूजा की जाती है। वैध जी जात-पात में विश्वास नहीं रखते। उनका कहना है कि इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान है। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है।

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026

60 महिलाओं से ठगी, फाइनेंस कार्यालय बंद: बीमा के नाम पर कंपनी ने लगाया चूना, जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया बिशनपुरा में एक कथित फाइनेंस कार्यालय पर करीब 60 महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नामक यह कार्यालय अब बंद पाया गया है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उनसे फाइनेंस और बीमा के नाम पर प्रत्येक महिला से 3,200 रुपए लिए गए थे। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि बीमा की राशि जमा करने के बाद उनके बैंक खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

महिलाओं का कहना है कि कई गरीब और जरूरतमंद महिलाओं ने ब्याज पर पैसे लेकर भी यह राशि जमा की थी। सोमवार को राशि जमा करने के बाद उन्हें अगले दिन खाते में पैसे आने की बात कही गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब महिलाएं कठैया धागड़ टोली स्थित कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें कार्यालय बंद मिला। वहां से कार्यालय का बोर्ड और अन्य सामान भी गायब था।

मकान मालिक से जानकारी लेने की कोशिश करने पर भी महिलाओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ललिता देवी, इंदु देवी, रंजू देवी, सविता देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रमा देवी सहित कई महिलाएं जगदीशपुर थाना पहुंचीं।
महिलाओं ने थाना अध्यक्ष नितेश कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष ने सभी महिलाओं से लिखित आवेदन देने को कहा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

60 महिलाओं से ठगी, फाइनेंस कार्यालय बंद: बीमा के नाम पर कंपनी ने लगाया चूना, जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया बिशनपुरा में एक कथित फाइनेंस कार्यालय पर करीब 60 महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नामक यह कार्यालय अब बंद पाया गया है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उनसे फाइनेंस और बीमा के नाम पर प्रत्येक महिला से 3,200 रुपए लिए गए थे। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि बीमा की राशि जमा करने के बाद उनके बैंक खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। महिलाओं का कहना है कि कई गरीब और जरूरतमंद महिलाओं ने ब्याज पर पैसे लेकर भी यह राशि जमा की थी। सोमवार को राशि जमा करने के बाद उन्हें अगले दिन खाते में पैसे आने की बात कही गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब महिलाएं कठैया धागड़ टोली स्थित कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें कार्यालय बंद मिला। वहां से कार्यालय का बोर्ड और अन्य सामान भी गायब था। मकान मालिक से जानकारी लेने की कोशिश करने पर भी महिलाओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ललिता देवी, इंदु देवी, रंजू देवी, सविता देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रमा देवी सहित कई महिलाएं जगदीशपुर थाना पहुंचीं। महिलाओं ने थाना अध्यक्ष नितेश कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष ने सभी महिलाओं से लिखित आवेदन देने को कहा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026