बिछिया: नरवाई जलाने पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों ने हाथों से आग बुझाई
13 मई, बुधवार को सुबह 9 बजे राजस्व एवं कृषि विभाग के द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले के ग्राम घुघरा आमगांव एवं मधुपुरी में भाई जलने की सूचना प्राप्त होने पर, उक्त स्थान पर मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्यवाही करते हुए आग बुझाई गई है l यहां खेतों की मेड़ पर दमकल वाहन न जाने के चलते अधिकारियों ने खुद ही हाथों से आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया है l