सत्तर कटैया: कला मंच पंचगछिया के प्रांगण में एक समारोह आयोजित कर हनुमान मंदिर निर्माणकर्ता को किया गया सम्मानित, जुटी लोगों की भीड़
पंचगछिया भगवती स्थान के प्रांगण में अवस्थित कला मंच प्रागंण में गुरुवार को एक समारोह आयोजित की गई। समारोह में रामठाकुर धाम परिसर में हनुमान मंदिर बनाने वाले निर्माणकर्ता रमेश प्रसाद सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह को जनप्रतिनिधियों सहित रामठाकुर धरोहर समिति सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।