🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | पिछोर
खुरई में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणन में भारी रोस
📍 ग्राम खुरई, पिछोर | 19 अगस्त 2026
बीती रात ग्राम खुरई, पिछोर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा कू अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने की खबर सामने आई है। घटना की खबर लगते ही गांव में भारी रोस फैल गओ और ग्रामीणन में आक्रोश देखन कू मिलो।
अभी तक ये साफ नईं हो पाओ है कि प्रतिमा कू किसने नुकसान पहुंचाओ। ग्रामीणन अपने स्तर पे जानकारी जुटा रए हैं, जबकि घटना के बाद गांव में तनाव कू माहौल बन गओ है।
ग्रामीणन ने प्रशासन से मांग करी है कि मामले कू गंभीरता से जांच कर दोषी व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करी जाए और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।
👉 अब देखनो ये है कि पुलिस की जांच में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करन वाले के बारे में का खुलासा होत है।
📢 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ 24/7 लाइव टीकमगढ़
🎤 रिपोर्टर – प्रभु दयाल गौतम
Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 19, 2026