अयोध्या के पवित्र गुप्तार घाट से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर कुछ युवक माँ सरयू की पावन धारा के बीच नाव पर बैठकर बीयर और मटन की पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने रामनगरी की मर्यादा और धार्मिक पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में चार युवक नाव पर सवार होकर खुलेआम बीयर पीते और मांस खाते दिख रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि ये युवक गुप्तार घाट क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और यह घटना थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उसी घाट की है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पवित्र नदी के बीच इस तरह के कृत्य को लोग माँ सरयू के सीधे अपमान के रूप में देख रहे हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। श्रद्धालु इसे धार्मिक गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं और प्रशासन से इन युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#Ayodhya #GuptarGhat #SaryuRiver #ViralVideo #UPNews
Gonda, Gonda | Jul 20, 2026