बुहाना: टीबा गांव के शहीद श्योराम गुर्जर की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि, शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
टीबा गांव से शहीद श्योराम गुर्जर स्मारक पर रविवार को शहीद श्योराम गुर्जर सेना मेडल की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में भाजपा की जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने शहीद वीरांगना सुनीता देवी व परिजनों का सम्मान किया।