बेनीपट्टी: जितवारपुर निवासी श्रवण कुमार को मुंबई में बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर-2024 के खिताब से नवाजा गया
जितवारपुर निवासी श्रवण कुमार को मुंबई में बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर-2024 के खिताब से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें कस्टम क्लियरेंस एंड फ्रिएट फॉरवार्डिंग कार्य में बेहतर करने के लिए दिया गया। सम्मान समारोह का आयोजन ताज लैंड्स इंड में किया गया। चेंज मैनेजमेंट एंड एन ऑर्गेनाइजेशन टर्न राउंड स्पेशलिस्ट डॉ. आर एल भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में थे।