दादरी: गौर सिटी से पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चला कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से रिहान, अमित व दीपांशु के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।