हथुआ: हथुआ स्थित महारानी पूनम शाही बीएड कॉलेज में छात्रों के लिए मल्टी जिम की तैयारी, प्रक्रिया शुरू
गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड में स्थित महारानी पूनम शाही बीएड कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए मल्टी जिम स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत मिले प्रस्ताव के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. हालांकि योजना को अंतिम रूप देने से पहले कॉलेज की मान्यता और उसकी प्रशासनिक स्थिति को लेकर स्पष्ट रिपोर्ट मांगी गई है।