मुरहू: उपायुक्त आर. रॉनिटा ने मुरहू प्रखंड का दौरा किया
Murhu, Khunti | Jul 23, 2025 उपायुक्त आर. रॉनिटा ने आज मुरहू प्रखंड क्षेत्र का दौरा करते हुए सरकारी विद्यालयों एवं प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय माहिल हसा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूडरी तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मुरहू के संचालन का गहन जायजा लिया।