मुरहू: खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को मिली जमानत
Murhu, Khunti | Jul 18, 2025 खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को सिविल कोर्ट, रांची से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे वे होटवार जेल से बाहर आए। जेल गेट पर पहले से ही 50 से अधिक समर्थक मौजूद थे जिन्होंने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।