मुरहू: पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, अब स्वास्थ्य स्थिति नियंत्रण में
Murhu, Khunti | Jul 21, 2025 पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं झारखंड के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबियत सोमवार को अचानक आंशिक रूप से बिगड़ गई। स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया। सिविल सर्जन के निर्देश पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर.के. सिंह तुरंत चांडीडीह स्थित उनके आवास पहुंचे और उनका प्राथमिक स्वास्थ्य जांच किया।