सहियारा थाना में दर्ज अपहरण कांड संख्या 84/26 में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच जारी है।