सूरजगढ़: मानिकपुर गांव में दुर्गा स्थान के पास पुलिस ने एक घर से 740 ग्राम गांजा ज़ब्त किया, एक गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर दंडाधिकारी की उपस्थिति में मानिकपुर गांव में एक घर से 740 ग्राम गांजा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में इसी गांव के रहने वाले दिनेश मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. गुप्त सूचना के आधार पर दंडाधिकारी सह RO जयकांत जायसवाल की मौजूदगी में छापेमारी हुई.