हरिद्वार: भूपतवाला में होटल में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
शुक्रवार रात 11:30 बजे करीब भूपतवाला स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में एक होटल की छत पर किचन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किचन में रखे तीन एलपीजी सिलेंडर भी सुरक्षित बाहर निकाले गए।अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है