पन्ना: अस्पताल में शादी की सालगिरह मनाने पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने दी सफाई, कहा- वीडियो पुराना है
Panna, Panna | May 23, 2026 पन्ना जिला अस्पताल परिसर में शादी की सालगिरह मनाए जाने के वायरल वीडियो को लेकर उठे विवाद पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मामले को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा निंदा किए जाने के बीच सिविल सर्जन ने वीडियो को पुराना बताते हुए सफाई पेश की।