आस्था और परम्परा का अनुपम संगम
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ श्रद्धाभाव से रथ यात्रा में हुए सम्मिलित
जग के स्वामी की आरती कर सुमंगल के लिए की कामना
उदयपुर, 16 जुलाई।
मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ रायजी की भव्य रथयात्रा में पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था के साथ सम्मिलित हुए। डॉ. मेवाड़ धर्मसभा सदस्यों एवं विद्वान पण्डितों के साथ पैदल जगदीश मंदिर पहुंचे, जहां भगवान श्री जगन्नाथ रायजी के दर्शन कर श्रीफल, पुष्पमाला, प्रसाद एवं भेंट अर्पित करते हुए प्रदेश एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। दर्शन उपरांत उन्होंने मंदिर की परिक्रमा कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात् श्रीजी हुजूर जगदीश मंदिर से उतरकर चौक में पहुंचे, जहां रजत रथ में विराजमान ठाकुरजी को पुष्पमाला भेंट अर्पित कर आरती की। इस दौरान सम्पूर्ण वातावरण ‘जय जगन्नाथ’ एवं ‘एकलिंगन