बिछिया: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹27 हज़ार से अधिक की अवैध मदिरा ज़ब्त
14 मई, गुरुवार को सुबह 10 बजे आबकारी विभाग के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में आबकारी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष कार्यवाही को अंजाम देते हुए मंडला शहर के बाईपास और महाराजपुर के संगम क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की है l इस दौरान उन्होंने कीमत 27,300 की अवैध शराब जप्त की है l