जहानाबाद: जहानाबाद में आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकली, उमड़ी हजारों की भीड़
जहानाबाद में भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर छात्रावास से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मलहचक मोड़, स्टेशन होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। इस दौरान हजारों लोग शामिल हुए और डीजे की धुन पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। युवाओं, ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।