बगोदर: पंचशिवमंदिर बेको में 11 दिवसीय यज्ञ को लेकर बैठक हुई
बेको पूर्वी पंचायत के पंच शिव मंदिर प्रांण प्रतिष्ठा के लिए ग्यारह दिवसीय यज्ञ को लेकर आवश्यक बैठक सोमवार को अपराह्न करीब 3 बजे की गई।यज्ञ का संचालन बेहतर हो इसे लेकर कई अस्थाई कमिटी का गठन किया गया।प्रबुद्ध व वरिष्ठ पेशनधारियों के सहयोग से लगभग ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से पंचशिवमंदिर का निर्माण किया गया है।पूर्व मुखिया सह यज्ञ कमिटी के सचिव टेकलाल चौधरी थे।