बगोदर: धरगुल्ली सोधि चौक में जिप सदस्य ने 200 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली पंचायत के सोधि चौक में सोमवार की शाम चार बजे जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने 200 केवीए विधुत ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन फिता काट कर किया।बताते चले कि उक्त गांव में अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाता था।इसकी जानकारी वहाँ के ग्रामीणों द्वारा जिप सदस्य को दिया। जिसपर जिप सदस्य ने त्वरित पहल किया।