बगोदर: जीटी रोड बगोदरडीह के पास बगोदर पुलिस ने ₹2 लाख कीमत की अवैध शराब जब्त की
बगोदर पुलिस ने जीटी रोड बगोदरडीह के पास भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदा एक ट्रक को जब्त किया है।यह जानकारी बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने शुक्रवार की शाम छह बजे बगोदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सुचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड है जो डुमरी के ओर से जा रही है।