बगोदर: गोपालडीह में सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक को भावभीनी विदाई दी गई
बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के गोपालडीह मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक बसंत नारयण ठाकुर का सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई सह सम्मान आयोजित की गई।यह कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि बेको पूर्वी के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी,सेवानिवृत्त शिक्षक गिरधारी राम समेत अन्य अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया।