बगोदर: बरांय बडकीबांध में विधायक ने पुलिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
बगोदर विधान सभा क्षेत्र बरांय बड़की बांध पर जिला अनाबद्ध योजना से पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को दोपहर साढे 12 बजे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया।उक्त पुलिया का निर्माण 53 लाख की लगात से बनेगी।मौके पर जीप सदस्य शेख तैयब, पंसस मनोज मंडल, दिलीप महतो,योगेंद्र यादव समेत बडी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।