संग्रामपुर: सावन अपने चरम पर, संग्रामपुर के कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन माह के परवान चढ़ने के साथ ही संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले 12 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवभक्तों के 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा कुमारसर एवं मनिया स्थित