सरदारशहर: बाबेल चौक के पास बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग हुए घायल, राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार वार्ड 48 के अनिल कुमार पुत्र बल्लू राम उम्र 28 साल व अजय कुमार पुत्र सुभाष कुमार उम्र 29 साल बाइक पर सवार होकर मेगा हाईवे से अपने घर की तरफ आ रहे थे कि बाबेल चौक के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। फिलहाल दोनों का राजकीय उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है।