बांधवगढ़: उमरिया में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग को लेकर गरजे कांग्रेसी
चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का असर उमरिया में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।