बड़वानी पुलिस को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में कोतवाली थाने ने एक बेहतरीन डिजिटल पहल की शुरुआत की है। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां इस नई क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया।
इस नवाचार के माध्यम से अब सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करते ही थाना परिसर में रखे लावारिस व जप्त वाहनों, मालखाने में रखे आर्म्स और थाना तैनाती संबंधी संपूर्ण जानकारी तत्काल डिजिटल रूप में प्राप्त की जा सकती है। इससे रिकॉर्ड संधारण और पारदर्शिता में बड़ी मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाने, अभिलेखों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखा तथा सीएम हेल्पलाइन व लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी श्री महेश सुनैया और थाना प्रभारी बलजितसिंह बिसेन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अं�