बड़वानी के जिला महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 146 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक जांचें की गईं।
सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान कर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। जांच के दौरान 67 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में पाई गईं, जिनमें 14 स्थानीय, 46 विकासखंड और 7 अन्य क्षेत्रों की हैं। इन सभी की विशेष निगरानी के लिए फॉलोअप की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में महिलाओं के रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और मूत्र की जांच के साथ सोनोग्राफी परामर्श व दवाइयां निःशुल्क दी गईं। हर माह की 9 और 25 तारीख को यह सेवाएं सरकारी संस्थानों में मुफ्त मिलती हैं। कार्यक्रम का समन्वय