Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

प्रधानमंत्री जन धन योजना से लाभान्वित बड़वानी जिले की श्रीमती तनवीर ने बताया कि जन धन खाता खुलने के बाद उन्हें बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और लेनदेन पहले से अधिक सरल हो गया है। #12YearsOfGaribKalyan #12YearsOfSeva #LongestServingElectedPMModi #Badwani @topfans

MORE NEWS

बड़वानी जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने के लिए कलेक्टर द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर के निर्देशों के तहत कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़वानी जिले के सभी 07 विकासखंडों के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

​इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उन शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया, जिनका पिछले वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम कम रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को कठिन अध्यायों को सरल और रोचक तरीके से समझाने, डिजिटल लर्निंग टूल्स का उपयोग करने तथा परीक्षाओं के दौरान छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के गुर सिखाए

बड़वानी जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने के लिए कलेक्टर द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर के निर्देशों के तहत कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़वानी जिले के सभी 07 विकासखंडों के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ​इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उन शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया, जिनका पिछले वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम कम रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को कठिन अध्यायों को सरल और रोचक तरीके से समझाने, डिजिटल लर्निंग टूल्स का उपयोग करने तथा परीक्षाओं के दौरान छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के गुर सिखाए

Barwani, Barwani | Jun 10, 2026

बड़वानी शहर की होनहार बेटी स्नेहा दावदे ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस राष्ट्रीय टीम में बड़वानी की स्नेहा दावदे ने बतौर श्रेष्ठ मिडफील्डर की भूमिका निभाते हुए देश और अपने गृह नगर को गौरवान्वित किया है।

​इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश की राजधानी दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से विशेष भेंट की। खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।

​हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात के बाद टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेहा दावदे आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर श

बड़वानी शहर की होनहार बेटी स्नेहा दावदे ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस राष्ट्रीय टीम में बड़वानी की स्नेहा दावदे ने बतौर श्रेष्ठ मिडफील्डर की भूमिका निभाते हुए देश और अपने गृह नगर को गौरवान्वित किया है। ​इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश की राजधानी दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से विशेष भेंट की। खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। ​हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात के बाद टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेहा दावदे आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर श

Barwani, Barwani | Jun 9, 2026

बड़वानी पुलिस को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में कोतवाली थाने ने एक बेहतरीन डिजिटल पहल की शुरुआत की है। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां इस नई क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया।

​इस नवाचार के माध्यम से अब सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करते ही थाना परिसर में रखे लावारिस व जप्त वाहनों, मालखाने में रखे आर्म्स और थाना तैनाती संबंधी संपूर्ण जानकारी तत्काल डिजिटल रूप में प्राप्त की जा सकती है। इससे रिकॉर्ड संधारण और पारदर्शिता में बड़ी मदद मिलेगी।

​निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाने, अभिलेखों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखा तथा सीएम हेल्पलाइन व लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी श्री महेश सुनैया और थाना प्रभारी बलजितसिंह बिसेन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अं�

बड़वानी पुलिस को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में कोतवाली थाने ने एक बेहतरीन डिजिटल पहल की शुरुआत की है। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां इस नई क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया। ​इस नवाचार के माध्यम से अब सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करते ही थाना परिसर में रखे लावारिस व जप्त वाहनों, मालखाने में रखे आर्म्स और थाना तैनाती संबंधी संपूर्ण जानकारी तत्काल डिजिटल रूप में प्राप्त की जा सकती है। इससे रिकॉर्ड संधारण और पारदर्शिता में बड़ी मदद मिलेगी। ​निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाने, अभिलेखों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखा तथा सीएम हेल्पलाइन व लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी श्री महेश सुनैया और थाना प्रभारी बलजितसिंह बिसेन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अं�

Barwani, Barwani | Jun 9, 2026

बड़वानी के जिला महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 146 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक जांचें की गईं।

​सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान कर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। जांच के दौरान 67 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में पाई गईं, जिनमें 14 स्थानीय, 46 विकासखंड और 7 अन्य क्षेत्रों की हैं। इन सभी की विशेष निगरानी के लिए फॉलोअप की व्यवस्था की गई है।

​अस्पताल में महिलाओं के रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और मूत्र की जांच के साथ सोनोग्राफी परामर्श व दवाइयां निःशुल्क दी गईं। हर माह की 9 और 25 तारीख को यह सेवाएं सरकारी संस्थानों में मुफ्त मिलती हैं। कार्यक्रम का समन्वय

बड़वानी के जिला महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 146 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक जांचें की गईं। ​सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान कर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। जांच के दौरान 67 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में पाई गईं, जिनमें 14 स्थानीय, 46 विकासखंड और 7 अन्य क्षेत्रों की हैं। इन सभी की विशेष निगरानी के लिए फॉलोअप की व्यवस्था की गई है। ​अस्पताल में महिलाओं के रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और मूत्र की जांच के साथ सोनोग्राफी परामर्श व दवाइयां निःशुल्क दी गईं। हर माह की 9 और 25 तारीख को यह सेवाएं सरकारी संस्थानों में मुफ्त मिलती हैं। कार्यक्रम का समन्वय

Barwani, Barwani | Jun 9, 2026