बड़वानी जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने के लिए कलेक्टर द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर के निर्देशों के तहत कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़वानी जिले के सभी 07 विकासखंडों के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उन शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया, जिनका पिछले वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम कम रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को कठिन अध्यायों को सरल और रोचक तरीके से समझाने, डिजिटल लर्निंग टूल्स का उपयोग करने तथा परीक्षाओं के दौरान छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के गुर सिखाए