पिपरा: ताड़ीपर टोला में अज्ञात लोगों ने किसान उमेश भुईयां के खलिहान में लगाई आग, 300 बोझा सरसों राख
Pipra, Palamu | Mar 12, 2026 पीपरा प्रखंड के तेंदुई गांव अंतर्गत टाड़ीपर टोला में बुधवार की रात एक किसान के खलिहान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार टाड़ीपर टोला निवासी किसान उमेश भुईयां (पिता– कईल भुईयां) ने अपने खलिहान में सरसों के करीब 300 बोझा रखे हुए थे। देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसमें आग लगा दी गई, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई।