#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
*1. थाना कोतवाली नागौर पर जनसुनवाईः- महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी, गुणवतापूर्ण एवं नागरिक-केन्द्रित निस्तारण के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण हेतु श्री आशा राम चौधरी SP नागौर द्वारा पुलिस थाना कोतवाली नागौर पर दिनांक 18.09.2026 को सांय 04.00 पीएम से 05.00 पीएम तक की जावेगी जनसुनवाई। थाना कोतवाली क्षेत्र के परिवादियों की समस्यायें सुनी जाकर, उनके निस्तारण का प्रयास किया जायेगा।*
*2. व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने हेतु एडवाईजरी जारीः-* साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरीः व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स। ओटीपी, फोटो, दस्तावेज और निजी चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन, लिंक्ड डिवाइसेज की नियमित जांच करें और एन्क्रिप्टेड बैकअप जरूरी; मॉडिफाइड व्हाट्सएप ऐप से रहें दूर। संदेहास्पद गतिविधियों पर एवं साइबर ठगी होने पर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज करावें।
*3. थाना मेड़तारोड़ः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए *सरहद जारोड़ा से 01 डम्पर में अवैध रूप से 25 टन मेसनरी स्टोन परिवहन करते हुए पाये जाने पर, डम्पर को जब्त किया गया।*
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
Didwana, Nagaur | Sep 16, 2026