सावन की सोमवारी पर प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसडीएम, बीडीओ और सीओ ने मंदिर के पुजारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।