मुंगावली: मुंगावली रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध का शव मिला, जीआरपी ने पहचान के लिए की अपील
मुंगावली रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी थाना अशोकनगर द्वारा मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को करीब 60 वर्षीय पुरुष का शव प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे किलोमीटर संख्या 1003/42-40 के मध्य मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया|