सहसवान: सहसवान कोतवाली के गॉव के उच्च प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात चोरों नें बनाया निशाना, पुलिस को दी तहरीर
सहसवान कोतवाली के गांव खंदक में अज्ञात चोरों ने चोरी कि घटना को अंजाम दिया हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या माहेश्वरी ने बताया कि 26 जनवरी को स्कूल में ताला लगाकर बंद करके गई थी। उसके बाद स्कूलों का अवकाश पड़ गया था। 29 जनवरी जनवरी को विद्यालय खोला गया तो विद्यालय से सामान चोरी था। कैमरा इन्वर्टर, बैटरी, गायब थी, म्यूजिक सिस्टम आदि सामान चोरी हुआ हैं।