मोदनगंज: पुलिस टीम पर हमले के अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल
घोसी थाना के पुलिस शनिवार को विभिन्न गांव में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चारों लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रंजय सपेरा, अजय सपेरा एवं उपवास मांझी पुलिस टीम पर हमला करने में शामिल था