भीलवाड़ा: उमड़ेगा शिव भक्तों का सैलाब, भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन कल, शिव महापुराण कथा की तैयारियां पूरी, प्रेस वार्ता की गई
8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने आ रहे प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के स्वागत अभिनंदन को आतुर है। कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों भक्तों के लिए भी कथा स्थल न्यू आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर विशाल पांडाल तैयार हो चुका है। श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति ने सोमवार शाम को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।