जमुई: गिद्धेश्वर जंगल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 गिद्धेश्वर जंगल के पास बुधवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।