पीरो: बराड इंग्लिश में सड़क पर नाली का पानी बहने से ट्रैक्टर फंसा, आवागमन बाधित
Piro, Bhojpur | Apr 6, 2026 पीरो अनुमंडल के बराड़ इंग्लिश गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे एक बड़ी समस्या सामने आई, जब सड़क पर नाली का पानी बहने के कारण बीच रास्ते में एक ट्रैक्टर फंस गया। घटना से गांव समेत आसपास के दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचो-बीच ट्रैक्टर फंसा है।