लोहरदगा: नारी में मच्छरदानी में सोते समय सांप काटने से महिला गंभीर
लोहरदगा जिले के किसको थाना क्षेत्र में एक महिला को सांप काटने की घटना सामने आई है। नारी गांव निवासी भीम महली की पत्नी अनीता देवी को सोते समय मच्छरदानी के अंदर घुसकर एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार शाम 4:30 बजे अस्पताल में मरीज के परिवार भी मौजूद हैं।