लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, JJMP नक्सली कलेश्वर खेरवार गिरफ्तार
लोहरदगा जिले को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे बजे पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ वेदांत शंकर ने जानकारी दी कि लोहरदगा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP का एक सक्रिय नक्सली कलेश्वर खेरवार गिरफ्तार किया गया है।