गोरखपुर: गोरखपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 सदर अपनी टीम के साथ थाना गुलरिहा और गोरखनाथ क्षेत्र के सरैया बाजार तथा रामपुर नया गाँव