बक्सर में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। इसको लेकर डीएम एसपी ने शुक्रवार को 1:00 बजे अपराह्न में संबंधित अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिला दंडाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त बैठक की तथा निर्देश दिए।